लातेहार। नगर पंचायत कार्यालय में झारखंड सरकार के दिवगंत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर एक कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धाजंलि दी गयी. नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन समेंत नगर पंचायत के अन्य अधिकारी व कर्मचारियों ने दिवगंत मंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर दो मिनट का मौन धारण कर दिवगंत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी. वक्ताओं ने दिवगंत मंत्री के योगदान एवं कार्यों को याद किया. मौके पर नगर प्रबंधक राजकुमार वर्मा, डा आंनद किशोर दांगी, कनीय अभियंता संदीप कुमार, अमीत कुमार, वरीय सहायक संतोष कुमार सिंह, राहुल कुमार, धीरज प्रसाद आदि मौजूद थे.