बालूमाथ (लातेहार):- झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर मंगलवार को बालूमाथ स्थित झामुमो के प्रखंड कार्यालय में शोकसभा आयोजित की गई. इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दिवंगत सुदिव्य कुमार सोनू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी. शोकसभा में वक्ताओं ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन से पार्टी, समाज और झारखंड की राजनीति को अपूरणीय क्षति हुई है. जनसेवा, सामाजिक सरोकार और संगठन के प्रति उनके योगदान को लंबे समय तक याद किया जाएगा. उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की. शोकसभा में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप गंझू, जिला कोषाध्यक्ष मनोज यादव, प्रखंड प्रवक्ता राजेश यादव, जिला सचिव अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अब्दुल भाई, शमसुल खान, केंद्रीय सदस्य सह प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष नागदेव उरांव, प्रखंड सचिव कपिलदेव उरांव, उपाध्यक्ष मो सरफराज अंसारी, राजेंद्र उरांव, चेताग पंचायत अध्यक्ष अमित उरांव, मासीयातू पंचायत अध्यक्ष केवल उरांव शिबू उरांव एवं ईदु अंसारी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे.