लातेहार। टाउन हॉल, लातेहार में मंगलवार को अखिल भारतीय यादव महासभा की लातेहार जिला कार्य समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में वर्ष 2027 में होने वाली जनगणना को लेकर समाज के लोगों को जागरूक करने तथा जाति के कॉलम में एकरूपता के साथ ‘यादव’ दर्ज कराने पर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक में मुख्य रूप से अखिल भारतीय यादव महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष जगराम सिंह यादव, प्रदेश अध्यक्ष बलवंत कुमार यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पीतांबर दास यादव एवं प्रदेश सचिव नरेंद्र यादव मौजूद रहे.
राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष जगराम सिंह यादव ने कहा कि आगामी जनगणना को लेकर महासभा राष्ट्रीय स्तर पर अभियान चला रही है. यादव समाज में अलग-अलग उपनाम और टाइटल लिखे जाने के कारण कई बार जातीय पहचान को लेकर भ्रम की स्थिति उत्पन्न होती है. उन्होंने समाज के लोगों से अपील की कि जनगणना के दौरान अपनी जाति के कॉलम में ‘यादव’ दर्ज कराएं. राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पीतांबर दास ने कहा कि वर्ष 2027 की जनगणना में जाति से संबंधित जानकारी दर्ज किए जाने की बात सामने आई है. यादव समाज में कई उपजातियां हैं, ऐसे में अलग-अलग नाम दर्ज होने से समाज का विभाजन दिखाई दे सकता है. उन्होंने कहा कि सामाजिक एकजुटता और सही आंकड़े के लिए सभी लोग जाति के कॉलम में यादव लिखें. प्रदेश अध्यक्ष बलवंत कुमार यादव ने कहा कि देश में अंतिम व्यापक जातिगत जनगणना 1931 में हुई थी. 2011 की जनगणना में भी विभिन्न स्तरों पर जटिलताएं सामने आई थीं. बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष बृंद बिहारी यादव, महिला अध्यक्ष प्रमिला देवी, नगर अध्यक्ष प्रदीप यादव, जिला सचिव शिवनंदन यादव, जिला संरक्षक राम प्रवेश यादव, युवा अध्यक्ष बच्चन यादव, जिला अध्यक्ष मोहर सिंह यादव, प्रखंड अध्यक्ष समोधी यादव, संरक्षक बेणेश्वर यादव सहित रंजीत यादव, निरंजन यादव, संतोष यादव, वासुदेव यादव, दरोगी यादव, गंगेश्वर यादव, निर्मल यादव, अवधेश यादव एवं चलीतर यादव मौजूद थे.