latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडलातेहार

राज्‍यसभा सांसद ने आयुष्‍मान हॉस्पिटल का किया उदघाटन

लातेहार। शहर के बाइपास रोड में बीएसएनएल कार्यालय के समीप मंगलवार को आयुष्मान हॉस्पिटल का उद्घाटन राज्यसभा सांसद वैद्यनाथ राम ने किया. मौके पर नगर अध्यक्ष महेश सिंह मुख्‍य रूप से मौजूद थे. इससे पहले अस्पताल प्रबंधन के द्वारा सांसद वैद्यनाथ राम व नगर अध्यक्ष महेश सिंह को बुके भेंट कर सम्‍मानित किया गया. उन्होंने फीता काटकर अस्पताल का उद्घाटन किया. उद्घाटन के बाद सांसद ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का जायजा लिया और संचालक को मरीजों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का की बात कही. उन्होंने कहा कि लातेहार में इस तरह का अस्पताल शुरू होना अच्छी बात है. उन्होंने कहा कि यदि अस्पताल में आयुष्मान कार्ड की सुविधा उपलब्ध नहीं है तो अस्पताल के नाम में ‘आयुष्मान’ शब्द के इस्तेमाल को लेकर भी विचार किया जाना चाहिए. उन्होंने आयुष्मान कार्ड की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में पहल करने की बात कही. सांसद ने उम्मीद जताई कि अस्पताल के शुरू होने से स्थानीय लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलेगी और इलाज के लिए बाहर जाने की जरूरत कम होगी.  मौके पर राजन तिवारी, विशाल कुमार, आनंद पासवान, श्रवण पासवान, साहिल समेत अस्पताल प्रबंधन एवं अन्य लोग मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button