बालूमाथ (लातेहार)। स्थानीय होटल रोज गार्डन में रविवार को क्रिएटर मीटअप वर्कशॉप आयोजित किया गया. कार्यक्रम में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर एवं कंटेंट क्रिएटरों ने भाग लिया. कार्यक्रम के होस्ट मो चांद अंसारी ने युवाओं को यूट्यूब , इंस्टाग्राम, फेसबुक एवं व्हाट्सएप्प के लिए बेहतर कंटेंट तैयार करने, वीडियो एडिटिंग, स्टोरी टेलिंग, ट्रेलर निर्माण एवं सोशल मीडिया स्किल डेवलपमेंट से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी. मुख्य अतिथि पुलिस सब इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार सिंह एवं गौतम कुमार ने युवाओं को संबोधित किया. देवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं. सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाते समय कानून एवं संवैधानिक दायरे का ध्यान रखें और गलत एवं आपत्तिजनक कंटेंट से बचें. उन्होंने युवाओं को राइट टू स्पीच के अधिकार एवं उसकी जिम्मेदारियों की भी जानकारी दी. कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया. आयोजकों ने बताया कि बालूमाथ में पहली बार आयोजित इस तरह के कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बेहतर अवसर और तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराना है. कार्यक्रम में आयोजक सलमान फारसी, जफर मुमताज, मो. अतीक अंसारी, मो. सैफ नवाज, मो. तौकीर एवं मो. असलम अंसारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे.