latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडबालुमाथ

प्रकृति पर्व कर्मा की तैयारी को लेकर आदिवासी समाज की बैठक संपन्‍न

बालूमाथ (लातेहार)। प्रखंड मुख्यालय स्थित दिवाकर नगर के सरना भवन में रविवार को आदिवासी समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता ऐश्वर्य उरांव ने की. इसमें बालूमाथ, बारियातू एवं हेरहंज प्रखंड के आदिवासी समाज के समाजसेवी, सरना पूजा समिति के सदस्य, पड़हा राजा तथा विभिन्न गांवों के समाज के अगुआ बड़ी संख्या में शामिल हुए. बैठक में आगामी करम पर्व की पूर्व संध्या को सामूहिक रूप से मनाने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया. चर्चा के बाद सर्वसम्मति से 21 सितंबर  सोमवार को बालूमाथ प्रखंड स्तर पर करम पर्व के पूर्व संध्या मनाने का निर्णय लिया गया. बैठक में आदिवासी समाज की पारंपरिक संस्कृति, रीति-रिवाज एवं सामाजिक एकजुटता को बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया. बैठक में उपस्थित लोगों ने कहा कि करम पर्व आदिवासी समाज की समृद्ध परंपरा और सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण पर्व है. इसे सामूहिक रूप से मनाने से समाज में आपसी भाईचारा, एकता और नई पीढ़ी में अपनी संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ेगी. मौके पर जिला पड़हा राजा प्रभुदयाल उरांव, तेतर उरांव, प्रमोद उरांव, नरेश उरांव, राजेश उरांव, सुनील उरांव, दिलीप उरांव, रूपों उरांव, रमेश उरांव, सुरेश गंझू, सुरेंद्र गंझू, बिशेवार उरांव, रुपनी उरांव, सरजू उरांव, मुनेश्वर उरांव एवं महेंद्र उरांव समेत अन्य लोग उपस्थित रहे.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!