लातेहार। झारोटेफ के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत कुमार सिंह की अगुवाई झारखंड के अन्य सभ्ज्ञी जिलों के पदाधिकारी व सदस्यों ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनूू के गिरिडीह स्थित आवास पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर दिवंगत मंत्री के पत्नी एवं उनके बच्चों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और कहा कि हर सुख दुख में झारखंड के कर्मचारी आपके साथ खड़े हैं. इस कार्यक्रम में लातेहार झारोटेफ जिला कमेटी की ओर से जिला अध्यक्ष हीरा प्रसाद यादव, सचिव प्रदीप कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष अनीष कुमार सिं,ह संयुक्त सचिव संजीव कुमार चंद्र एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य दिलीप कुमार सिंह ने भाग लिया.