latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
खेललातेहार

लातेहार आयोजित किया जायेगा 24 वां झारखंड राज्य सब-जूनियर वॉलीबॉल चैंपियनशिप

लातेहार जिला वालीबॉल एसोसिएशन की वार्षिक आम बैठक संपन्न

लातेहार। लातेहार जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन की बैठक रविवार को इनडोर बैडमिंटन स्टेडियम, लातेहार में कार्यकारी अध्यक्ष पंकज तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में जिले में वॉलीबॉल खेल के विकास और आगामी प्रतियोगिताओं को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. बैठक में  24वीं झारखंड राज्य सब-जूनियर बालक-बालिका वॉलीबॉल चैंपियनशिप 2026-27 का आयोजन लातेहार में करने का निर्णय लिया गया. यह आयोजन दिसंबर माह के दूसरे सप्ताह में 16 से 20 दिसंबर तक कराया जा सकता है. बैठक में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर आवश्यक तैयारियों एवं व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई. इसके अलावा बैठक में जिला प्रशासन लातेहार से सहयोग प्राप्त कर आयोजन समिति का गठन करने का निर्णय लिया गया.  प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों की बालक एवं बालिका टीमें भाग लेंगी. इस आयोजन से जिले के युवा खिलाड़ियों को राज्य स्तर के खिलाड़ियों के साथ खेलने तथा अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर मिलेगा.  बैठक में अप्रैल 2025 में आयोजित विशेष आम सभा की कार्यवाही की पुष्टि एवं अनुमोदन किया गया. वर्ष 2025-26 का सचिवीय प्रतिवेदन लातेहार जिला वालीबॉल एसोसिएशन के सचिव प्रवीण मिश्रा के द्वारा प्रस्तुत किया गया. बताया गया कि इस अवधि में लातेहार की टीमों ने सीनियर, यूथ, जूनियर एवं सब-जूनियर वर्ग की झारखंड राज्य प्रतियोगिताओं में भाग लिया. खेलो झारखंड के अंडर-17 वॉलीबॉल प्रतियोगिता में लातेहार की बालिका टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया.  बैठक में वर्ष 2026-27 में अंडर-12 बालक-बालिका वर्ग के लिए लिटिल चैंप वॉलीबॉल प्रतियोगिता, सीनियर, यूथ एवं जूनियर, सब जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों के लिए चयन प्रतियोगिता तथा खिलाड़ियों की तैयारी के लिए प्रशिक्षण एवं चयन शिविर आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया. बैठक में कोषाध्यक्ष नीरज कुमार, उपाध्यक्ष खुशबू देवी, कार्यकारिणी सदस्य मीना कुमारी, सुनीता कुमारी, आनंद उरांव, कमलेश उरांव, आशुतोष कुमार ठाकुर, विवेक कुमार, अनुराग कुमार, कन्हैया पांडेय, सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहेे. कार्यकारी अध्यक्ष पंकज तिवारी ने कहा कि एसोसिएशन का उद्देश्य लातेहार में वॉलीबॉल खेल को मजबूत करना, अधिक से अधिक बालक एवं बालिका खिलाड़ियों को अवसर देना तथा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!