latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडलातेहार

इलाज के क्रम में जख्मी कोटरा की मौत

लातेहार। शनिवार सुबह शहर के गिजानियाटांड़ में एक गंभीर रूप से घायल कोटरा (हिरण का बच्चा) बरामद किया गया था. नगर पंचायत उपाध्यक्ष संतोष रंजन ने वन विभाग को इसकी सूचना दी थी. सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम रेस्क्यू कर उस कोटरा को इलाज के लिए अपने साथ पशु चिकित्सालय ले गई थी. गंभीर चोटों के कारण इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई. मौत के बाद वन विभाग के नियमानुसार मृत कोटरा का पोस्टमार्टम कराया गया. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद वन कर्मियों की मौजूदगी में निर्धारित स्थल पर उसके शव (कार्कस) का नियमानुसार निस्तारण कर दिया गया. वन विभाग की टीम ने घटना को लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!