कांग्रेस मीडिया प्रभारी पंकज तिवारी करेगें प्रेसवार्ता, चंदा चोरी व एमएमडीआर को ले कर सरकार को घेरेगें

लातेहार। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देशानुसार प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सह मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी ने “चंदा चोरी” तथा “खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026” के विरोध में चरणबद्ध आंदोलन का कार्यक्रम निर्धारित किया है. इस संशोधन विधेयक से झारखंड के खनिज संसाधनों, राज्य के हितों एवं अधिकारों तथा संघीय व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है.
इन गंभीर विषयों पर पार्टी का पक्ष आम जनता एवं मीडिया के समक्ष मजबूती से रखने तथा जनजागरण को व्यापक बनाने के उद्देश्य से से दिनांक 20 एवं 21 सितंबर 2026 को प्रेस वार्ता का आयोजन किया कांग्रेस के द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया जायेगा. इसी क्रम में डालटनगंज (पलामू) प्रमंडल क्षेत्र के लिए प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा वरिष्ठ नेता पंकज तिवारी, ऋषिकेश सिंह एवं मृदुल राज को प्रेस वार्ता संबोधित करने हेतु अधिकृत किया गया है. कार्यक्रम के तहत नामित लातेहार कांग्रेस मिडिया प्रभारी पंकज तिवारी एवं अन्य साथी संबंधित तिथियों (20 एवं 21 सितंबर को उपस्थित रहकर प्रेसवार्ता को संबोधित करेंगे.



