latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

डीसी और डीडीसी ने गोवा मॉडल डिग्री कॉलेज का किया निरीक्षण

जालिम खुर्द पंचायत भवन एवं भूसुर में निर्माणाधीन कार्यों का भी किया निरीक्षण

 लातेहार। उपायुक्त संदीप कुमार एवं उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद ने शनिवार को गोवा मॉडल डिग्री कॉलेज के अलावा जालिम खुर्द पंचायत भवन का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने कॉलेज परिसर एवं आसपास की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. गोवा मॉडल डिग्री कॉलेज के निरीक्षण के दौरान भवन के समीप अवैध रूप से कब्जा किए गए स्थान का संज्ञान लेते हुए उपायुक्त ने अंचल अधिकारी, लातेहार को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए अवैध अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया. उन्होंने कॉलेज परिसर में निर्माणाधीन बाउंड्री का भी अवलोकन किया तथा निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया. निरीक्षण के दौरान छात्रावास के निर्माण कार्य में विलंब पर उपायुक्त ने नाराजगी जताई. कार्य की धीमी प्रगति एवं निर्धारित मानकों व प्रावधानों के अनुपालन में कमी को देखते हुए संबंधित संवेदक व एजेंसी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. इसके पश्चात उपायुक्त द्वारा जालिम खुर्द पंचायत भवन का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान पंचायत भवन में किसी भी कर्मी की उपस्थिति नहीं पाई गई. इस पर उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को मामले की जांच कर लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने कहा कि सरकारी भवनों एवं संस्थानों में संचालित कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी अपने दायित्वों का निर्वहन समयबद्ध एवं जिम्मेदारीपूर्वक सुनिश्चित करें. इसके पश्चात भूसुर पंचायत अंतर्गत निर्माणाधीन हॉकी स्टेडियम, स्विमिंग पूल, एडमिनिस्ट्रेशन बिल्डिंग, मल्टीपरपस हॉल, कमर्शियल ट्रेनिंग सेंटर, छात्रावास एवं लाइब्रेरी का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कार्य एजेंसियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने संबंधित कार्यपालक अभियंता एवं संवेदक को निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करें तथा गुणवत्ता के मानकों का विशेष ध्यान रखें। इसके अलावा भवन प्रमंडल द्वारा बनाए जा रहे भवन के निर्माण कार्य के अभी तक प्रारंभ नहीं होने पर उपायुक्त ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने तथा कार्य में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं होने देने का निर्देश दिया. मौके पर उप विकास उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार दिनेश कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, अंचल अधिकारी नन्द कुमार, संबंधित कार्यपालक अभियंता, संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

 

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!