लातेहार। करमा पूजा के अवसर पर विधायक प्रतिनिधि (डीवीसी, तुबेद) प्रभात कुमार के प्रयास से डीवीसी क द्वारा नदीटोला मुरूप गांव में सांस्कृतिक एवं पारंपरिक वाद्य यंत्र तथा पारंपरिक पोशाक का वितरण कराया गया. कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों के बीच पारंपरिक वाद्य यंत्र एवं पोशाक वितरित किए गए. इस अवसर पर डीवीसी कंपनी के अधिकारी दीपक कुमार, संजीव कुमार समेत अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे. ग्रामीणों ने इस पहल के लिए विधायक प्रतिनिधि प्रभात कुमार एवं डीवीसी प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से क्षेत्र की पारंपरिक संस्कृति और लोक कला को संरक्षण एवं प्रोत्साहन मिलता है.