Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
बरवाडीहलातेहार

राजू प्रसाद बने दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष

बरवाडीह (लातेहार)। प्रखंड के छिपादोहर में दुर्गा पूजा के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर बुधवार को पूजा समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता सुरेंद्र प्रसाद ने की. बैठक में पूजा के सफल संचालन, कार्यक्रमों की रूपरेखा और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक में सर्वसम्मति से पूजा समिति का गठन किया गया. इसमें राजू प्रसाद को अध्यक्ष, श्रवण सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष, कृष्णा प्रसाद एवं दुर्गा अग्रवाल को उपाध्यक्ष तथा सुरेंद्र प्रसाद एवं महेश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया. वहीं समिति के संरक्षक के रूप में भीमानंद गिरी, डॉ. सुशील कुमार, सुनील गुप्ता, निजामुद्दीन अंसारी और उमेश राम, दीपक प्रसाद, सुधीर प्रसाद, संजय सिन्हा, विजय प्रसाद, नंदू प्रसाद सहित अन्य लोगों को शामिल किया गया. वहीं प्रेम कुमार गुप्ता, राजेश प्रसाद, मुकेश राम, गोपाल साहू, अभिषेक कुमार सहित अन्य लोगों को समिति का सदस्य बनाया गया. बैठक में पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था, कार्यक्रमों के संचालन एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर जिम्मेदारियां तय की गईं. समिति के सदस्यों ने दुर्गा पूजा को भव्य एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए आपसी सहयोग से कार्य करने का निर्णय लिया.

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!