Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडलातेहार

आयुर्वेद के प्रति लोगों को जागरूक करना आवश्यक: महेश सिंह

लातेहार। 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर जिला आयुष कार्यालय, लातेहार में विधिवत पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह के द्वारा किया गया. कार्यक्रम के दौरान जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी ने आयुर्वेद के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आयुर्वेद की चिकित्सा पद्धति करीब 5000 वर्षों से चली आ रही है. आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति को जन-जन तक पहुंचाना विभाग का प्रमुख उद्देश्य है.उन्होंने लोगों से आयुर्वेद के प्रति जागरूक होने तथा स्वस्थ जीवन के लिए इस प्राचीन चिकित्सा पद्धति के महत्व को समझने की अपील की. नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह ने भी आयुर्वेद के प्रति लोगों को जागरूक होने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि प्राचीन काल से चली आ रही इस चिकित्सा पद्धति के बारे में अधिक से अधिक लोगों को जानकारी प्राप्त कर इसके महत्व को समझना चाहिए. इस अवसर पर अधिवक्ता नवीन कुमार गुप्ता ने कहा कि आयुर्वेदिक को हमे अपने जीवन में लाना होगा. मौके पर जनप्रतिनिधि, चिकित्सा पदाधिकारी, योग प्रशिक्षक, सहिया, कार्यालय कर्मी एवं आम नागरिक उपस्थित रहे. कार्यक्रम के अंत में जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी ने सभी उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!