लातेहार। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ लातेहार के जिला कार्यकारिणी की एक बैठक बुधवार को आयोजित की गई. इस आशय की जानकारी जिला महासचिव अजय कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि बैठक में टेट लागू होने से पूर्व के नियुक्त शिक्षकों को टेट की अनिवार्यता से मुक्ति प्रदान कराने के लिए तमिलनाडु सरकार की तर्ज पर झारखंड सरकार भी विधानसभा से प्रस्ताव पारित कर भारत सरकार को भेजने की मांग की गई. बैठक में कहा गया कि उक्त मांग की पूर्ति के लिए संघ प्रभावी मुहिम शुरू करेगी. इसके तहत लातेहार और पलामू के सभी मंत्रियों को 27 सितंबर के बाद मिलकर ज्ञापन सौंपा जाएगा. 22 अक्टूबर से रांची में अनिश्चित कालीन क्रमिक अनशन में अधिक से अधिक संख्या में शिक्षक लेने का निर्णय लिया गया. इसके अलावा बैठक में। संघ चुनाव संचालन समिति को सहयोग प्रदान करने हेतु राज्य प्रतिनिधियों की सदस्य संख्या एवं सदस्य संख्या के अनुरूप सदस्यता के राज्यांश की राशि संचालन समिति को उपलब्ध करने का निर्णय लिया गया. बैठक में कहा गया कि संघ द्वारा सुप्रीम कोर्ट में चल रहे SLP/TET CASE के लिए विगत दिनों प्रत्येक जिले से 25 हजार राशि की मांग की गई थी, जिसमें लातेहार जिले से अब तक यह सहयोग राशि नहीं दिया गया है. इस यह प्रस्ताव लिया गया कि उक्त राशि तत्काल राज्य कमिटी को प्रेषित कर दिया जाए. लातेहार जिला सांगठनिक चुनाव दिनांक 27 सितंबर को निर्धारित की गई. जिला स्तरीय अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ लातेहार की बैठक दिनांक 27 सितंबर को पूर्वाह्न 11:00 बजे बुनियादी विद्यालय लातेहार में निर्धारित करने का निर्णय लिया गया.