Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडलातेहार

विश्व रेबीज दिवस पर 28 सितंबर को निःशुल्क लगेगा एंटी रेबीज टीका

लातेहार। 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाया जाएगा. इस अवसर पर जिले में पालतू एवं आवारा जानवरों, विशेषकर कुत्तों को रेबीज से बचाव के लिए निःशुल्क एंटी रेबीज टीका लगाया जाएगा. इसकी जानकारी लातेहार जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. सुषमा परधिया ने दी. डॉ. सुषमा परधिया ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि लोग अपने पालतू जानवरों के साथ-साथ आसपास के आवारा कुत्तों को भी नजदीकी पशु चिकित्सालय में लाकर एंटी रेबीज का टीका जरूर लगवाएं. उन्होंने बताया कि टीकाकरण की सुविधा सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक निःशुल्क उपलब्ध रहेगी. उन्होंने कहा कि रेबीज एक गंभीर बीमारी है, लेकिन समय पर टीकाकरण के माध्यम से इससे बचाव किया जा सकता है. जिले के सभी प्रखंडों में लोग अपने नजदीकी पशु चिकित्सालय में जाकर अपने जानवरों को एंटी रेबीज टीका लगवाएं, ताकि पशुओं के साथ-साथ उनके संपर्क में रहने वाले लोग भी सुरक्षित रह सकें.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!