लातेहार
झारखंड सरकार से लातेहार टूरिज्म को मिला बेस्ट इनबाउंड टूर आपरेटर का पुरस्कार


लातेहार टूरिज्म के संस्थापक गोविंद पाठक ने इस सम्मान को लातेहार टूरिज्म की पूरी टीम के साथ-साथ स्थानीय गाइड, वाहन चालक, होटल व्यवसायी, कलाकार, हस्तशिल्पकार और झारखंड को देश-दुनिया के पर्यटकों तक पहुंचाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों को समर्पित किया है. लातेहार टूरिज्म के लिए यह सम्मान झारखंड के पर्यटन क्षेत्र में निरंतर किए जा रहे प्रयासों और स्थानीय स्तर पर पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.