बरवाडीह ( लातेहार)। सांसद कालीचरण सिंह ने एक बार फिर मानवता का परिचय दिया है. सांसद के इस कार्य की चहुंदिक प्रशंसा की जा रही है. दरअसल, जिले के बरवाडीह प्रखंड निवासी बीएसएनएल कर्मी सह सांसद प्रतिनिधि मनोज यादव की तबीयत खराब है और वे रांची के सेवा सदन में भर्ती हैं. जब इस बात की सूचना चतरा सांसद कालीचरण सिंह को मिली तो उनहोने तत्काल इस पर संज्ञान लिया और मनोज यादव के इलाज के लिए उन्हें सहयोग राशि उपलब्ध करायी. मनोज यादव ने बताया कि अपनी खराब तबीयत की जानकारी सांसद को दी गई थी. सूचना मिलते ही सांसद ने मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया और आर्थिक सहयोग किया. सांसद की इस पहल के लिए मनोज यादव एवं उनके पूरे परिवार ने उनका आभार व्यक्त किया. कहना गलत नहीं होगा कि सांसद के इस पुनित कार्य से लोगों का उनका उनके प्रति भरोसा व विश्वास बढ़ा है.