Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडलातेहार

जितिया पर्व को लेकर सजी सब्जी की दुकानें, सब्जियों के दाम में उछाल

लातेहार। जितिया पर्व को लेकर लातेहार शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है. व्रत को लेकर सब्जी की दुकानों पर खरीदारी के लिए भीड़ देखी जा रही है. माताएं अपनी संतानों की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य, सुरक्षा और उज्ज्वल भविष्य की कामना के लिए जितिया व्रत रखती हैं.  इसे जीवित्पुत्रिका या जिउतिया व्रत के नाम से भी जाना जाता है. जितिया व्रत तीन दिनों तक चलने वाला कठिन निर्जला व्रत है. पर्व को लेकर बाजार में विभिन्न प्रकार की सब्जियों की मांग बढ़ने के साथ ही कीमतों में भी उछाल देखने को मिल रहा है. खासकर पर्व में उपयोग होने वाली सब्जियों के दाम काफी बढ़े हुए हैं. बाजार में झिंगी करीब 400 रुपये किलो, खेकसा 200 रुपये, बोदी 200 रुपये, पोई साग 200 रुपये, पालक 120 रुपये, खीरा 100 रुपये, सेम 100 रुपये, भिंडी 80 रुपये, नेनुआ 60 रुपये, टमाटर 60 रुपये, कांदा 60 रुपये, ओल 60 रुपये और नया आलू करीब 80 रुपये किलो बिक रहा है. सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि जितिया पर्व के कारण कई सब्जियों की मांग सामान्य दिनों की तुलना में बढ़ गई है, जिसका असर बाजार भाव पर दिखाई दे रहा है.  व्रत रखने वाली महिलाओं का कहना है कि पर्व की परंपरा और पूजा की आवश्यकताओं के कारण बढ़े दाम के बावजूद जरूरी सब्जियों की खरीदारी करनी पड़ रही है. पर्व को लेकर बाजार में खरीदारी बढ़ने से दुकानदारों में भी उत्साह है.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!