Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडबालुमाथ

झारखंड आंदोलनकारी की बांध में डूबने से मौत

जितिया बाजार से लौट रहे थे

बालूमाथ (लातेहार)।  जितिया पर्व को लेकर बालूमाथ बाजार करने आए झारखंड आंदोलनकारी नानहु उरांव की घर लौटने के दौरान बांध में डूबने से मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों और ग्रामीणों में शोक की लहर है. बताया जाता है कि नानहु उरांव जितिया बाजार करने के बाद टेम्पू से सवार होकर अपने घर लौट रहे थे. पांकी रोड के पास टेम्पू से उतरने के बाद वे पैदल अपने घर की ओर जा रहे थे. घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर स्थित एक बांध के पास रात के अंधेरे में रास्ता भटकने के कारण वे अचानक बांध में गिर गए. रात में दिखाई नहीं देने के कारण यह हादसा हुआ. नानहु उरांव के देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने रातभर उनकी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका. रविवार की सुबह गांव के बहादुर उरांव बांध में चारा देने गए थे. इसी दौरान उन्हें पानी में एक शव दिखाई दिया. उन्होंने इसकी सूचना तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को दी. इसके बाद एंबुलेंस की मदद से शव को बालूमाथ थाना लाया गया. बालूमाथ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया है. पुलिस घटना के अन्य पहलू की जांच कर रही है.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!