लातेहार। लातेहार से वापस घर लौटने के क्रम में लोटो गैस गोदाम के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक की पहचान नीरज भुईयां (26 वर्ष), पिता महादेव भुईयां, निवासी नेवाड़ी, पोस्ट मुरूप के रूप में हुई है. घटना के बाद पुलिस एवं स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को तत्काल सदर अस्पताल लातेहार पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल से संबंधित वाहन को जब्त कर लिया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है तथा दुर्घटना के कारणों और वाहन चालक की भूमिका की जांच की जा रही है.