लातेहार
दुर्गा पूजा को ले कर शांति समिति की बैठक संपन्न, निर्देशों का पालन करने की अपील


स्थानीय लोगों ने भी पूजा में प्रशासन को हर संभव मदद करने की बात कही. सदर थाना प्रभारी ने समितियों के पदधारियों का नाम, पता व मोबाइल नंबर उपलब्ध कराने की बात कही. बैठक में समाजसेवी सरयू प्रसाद सिंह, दुर्गा पूजा समिति डुरूआ के अध्यक्ष असीम कुमार बाग, नवयुवक संघ के ललित पांडेय, श्रीरामचरित मानस नवाह्न परायण पाठ महायज्ञ समिति के महामंत्री सुनील कुमार शौंडिक, वैष्णव दुर्गा मंदिर के सह सचिव रंजीत कुमार, चंदन कुमार, विष्णु कुमार, काली मंदिर दुर्गा पूजा समिति क रितेश कुमार निक्कू, वन एवं प्रखंड परिसर दुर्गा पूजा समिति के सह सचिव निहित कुमार, दुर्गा पूजा समिति पोचरा के शंभूू प्रसाद, दुर्गा पूजा समिति भुसूर के अध्यक्ष सुशील यादव, बेंदी मुखिया रामदयाल उरांव, पूर्व मुखिया रामेश्वर सिंह, शंभू प्रसाद, पिंटू रजक, वार्ड पार्षद मनोज दास, जयराज कपूर, आजाद खान, नसीम अंसारी, मुख्तार अंसारी, तनवीर अंसारी आदि मौजूद थे.