लातेहार। पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर जिला पुलिस फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चला रही है. पुलिस अधीक्षक श्री कुमार के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों मे तीन अक्टूबर की रात्रि 12 बजे से चार अक्टूबर की रात्रि तक समकालीन अभियान चलाया गया. इस अभियान में जिले से कुल छह फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. जबकि 25 गैर-जमानती वारंट का निष्पादन किया गया. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में विधि व्यवस्था संधारण एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने पुलिस के द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है. बता दें कि दुर्गा पूजा को ले कर भी पुलिस जिले में अलर्ट है. विभिन्न कांडों में फरार व संदिग्ध लोगों पर पुलिस कार्रवाई कर रही है.