लातेहार। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के संस्थापक व पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. रामविलास पासवान के छठे पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को लातेहार जिला मुख्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आयोजन लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश सचिव एवं झारखंड आंदोलनकारी नेता मुरली प्रसाद के नेतृत्व में किया गया. कार्यक्रम में एनडीए घटक दल के नेता मौजूद थे. कार्यक्रम का शुभारंभ त्रिभुवन पांडेय के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ स्व रामविलास पासवान के चित्र के समक्ष सामुुुहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया. मौके पर लोजपा (रामविलास) के प्रदेश सचिव मुरली प्रसाद ने कहा कि रामविलास पासवान भारतीय राजनीति के ऐसे महान नेता थे, जिन्होंने अपना पूरा राजनीतिक जीवन गरीबों, दलितों, पिछड़ों, शोषितों एवं वंचित समाज के अधिकारों के लिए समर्पित किया. उन्होंने कहा कि रामविलास पासवान ने सामाजिक न्याय को केवल राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाया, बल्कि इसे समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का निरंतर प्रयास किया. उन्होंने आगे कहा कि रामविलास पासवान का सरल व्यक्तित्व, संघर्षशील जीवन और गरीबों के प्रति उनकी संवेदनशीलता आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है. मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष बंशी यादव ने कहा कि स्व रामविलास पासवान का भारतीय राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान रहा है. उन्होंने गरीब एवं वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए लंबे समय तक संघर्ष किया. उनके राजनीतिक अनुभव और सामाजिक सरोकारों से देश को महत्वपूर्ण दिशा मिली। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा. भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा कि रामविलास पासवान का जीवन संघर्ष, सेवा और सामाजिक सरोकारों से जुड़ा रहा. उन्होंने राजनीति में रहकर समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों की आवाज को मजबूती प्रदान की. गंगा प्रसाद यादव ने कहा कि रामविलास पासवान का पूरा जीवन नई पीढ़ी को उनके संघर्ष और सार्वजनिक जीवन से प्रेरणा देगा. श्रद्धांजलि सभा का मंच संचालन भाजपा जिला मंत्री मुकेश कुमार पांंडेय ने किया. श्रद्धांजलि सभा में त्रिभुवन पांडेय, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश दुबे जी, पारस तिवारी, रघुवीर यादव, ललन पांडेय, ध्रुव पांडेय, विष्णुदेव गुप्ता, सुकन्या देवी, रानी देवी, अपर्णा सिंह, मंजू देवी, रितेश कुमार निकुं, मुकेश सोनी, नागमणि कुमार, आनंद सिंह, तेेेेतरी देवी, ओमप्रकाश, अंजू देवी, सुदर्शन पासवान, रामसुंदर पासवान, सुरेंद्र पासवान, चंद्रिका पासवान, राम लखन पासवान, टीटू भुइयां और दलहन भुइयां सहित बड़ी संख्या एनडीए घटक दल के नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे.