लातेहार। शहर के सेलिब्रेशन इन होटल में रविवार को शिव शिष्य परिवार की ओर से संगोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में रांची से बरखा दीदी एवं अर्चित आनंद ने शिरकत की. बरखा दीदी ने उ शिव की शिक्षा और शिव को गुरु बनाने के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिव के प्रति आस्था और उनके बताए मार्ग को जन-जन तक पहुंचाना ही शिव शिष्य परिवार का उद्देश्य है. जिसके हृदय में शिव के प्रति श्रद्धा और विश्वास होगा, वही दूसरों तक शिव का संदेश पहुंचा सकता है. उन्होंने लोगों से शिव को गुरु बनाने तथा उनके विचारों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया. इस अवसर पर सभी शिव शिष्य परिवार के सदस्यों ने साहब हरिद्रानंद एवं दीदी मां नीलम आनंद के उद्देश्यों को पूरा करने का संकल्प लिया. साथ ही जन-जन को शिव का शिष्य बनाने और शिव की शिक्षाओं को समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया. कार्यक्रम में राजधानी यादव, कमेश्वर यादव, फूलचंद यादव, रामसेवक, कृष्ण गुप्ता, अंजू देवी, संतोष पासवान, कौशिला, शीला, लीलावती, बबीता, गीता, पृथ्वीनाथ प्रसाद, पहलू प्रसाद, आदित्य, राजेंद्र, रूपलक्ष्मी, रेनू, गीता, संगीता और ननकी सहित बड़ी संख्या में शिव शिष्य परिवार के सदस्य मौजूद थे.