लातेहार। श्री रामचरितमानस नवाह्न पारायण पाठ के 53वें अधिवेशन के उद्घाटन समारोह के अवसर पर महायज्ञ समिति के द्वारा पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया. उसके अलावा एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता एवं थाना प्रभारी अशोक कुमार पासवान को भी समिति के पदाधिकारियों ने स्मृति चिह्न प्रदान करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया.
एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता को सम्मानित करते सदस्य
समारोह में महायज्ञ समिति के संरक्षक राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम, अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद सिंह, विनोद कुमार महालका, डॉ. विशाल शर्मा, संतोष कुमार अग्रवाल, सुनील कुमार शौंडिक, राजीव रंजन पांडेय, मुकेश पांडेय, मदन प्रसाद, दुर्गा प्रसाद, चंद्र प्रकाश उपाध्याय, राजेश सिंह समेत समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे.