लातेहार। जिले गारू थाना क्षेत्र के मिरचैया गांव से लापता हुई चार नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सकुशल बरामद कर लिया है. चारों बच्चियां नौ अक्टूबर को अपने परिजनों को बिना बताए घर से जतरा मेला देखने निकल गई थी. काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई और इसकी सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलने के बाद गारू थाना पुलिस ने बच्चियों की तलाश शुरू की. पुलिस टीम ने संभावित स्थानों पर खोजबीन करते हुए से चारों बच्चियों को मिरचैया जंगल से सुरक्षित बरामद कर लिया. पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने पर बच्चियों ने बताया कि वे बिना बताए गारू में आयोजित जतरा मेला देखने चली गई थीं. बच्चियों ने बताया कि परिजनों की डांट के डर से वे घर वापस नहीं लौटीं. पुलिस ने चारों बच्चियों को समझाया और आवश्यक पूछताछ के बाद उनके माता-पिता को सुरक्षित सौंप दिया.