Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
झारखंडलातेहार

महिला सुरक्षा और न्याय की मांग को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव

लातेहार। महिला सुरक्षा, सम्मान और न्याय की मांग को लेकर सोमवार को लातेहार में भाजपा महिला मोर्चा की ओर से कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया गया.  भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री अर्पणा सिंह के नेतृत्व में तथा भाजपा जिलाध्यक्ष बंशी यादव के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी नेताओं और महिला कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई. प्रदर्शन के दौरान जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के पूर्व प्रोफेसर एवं कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोईजम को निष्कासित करने तथा छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई.  भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने महिला सुरक्षा और सम्मान को लेकर अपनी चिंता जाहिर करते हुए संबंधित मामले में न्याय सुनिश्चित करने की मांग उठाई.

भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री अर्पणा सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों ने भी भाग लिया.  नेताओं ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय सुनिश्चित करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है.  महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में उचित कार्रवाई होनी चाहिए.

कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री सह जिला संगठन प्रभारी मनीर उरांव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजधानी प्रसाद यादव, मनिका के पूर्व विधायक सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरिकृष्ण सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश दूबे एवं रेणु देवी, जिला मंत्री आशा देवी, मुकेश पांडेय, ध्रुव कुमार पांडेय, जिला कोषाध्यक्ष विष्णु देव गुप्ता, जिला सोशल मीडिया प्रभारी पंकज यादव, रामदेव सिंह, मंडल अध्यक्ष अवधेश चंद्रवंशी, प्रशांत सिंह, राजकुमार सिंह, सुनेश्वर सिंह, सुमंत यादव, संदीप उरांव और दीपक पासवान के अलावा  महिला मोर्चा की  अंजू गुप्ता, मंजू देवी, रानी कुमारी, उषा पांडेय, गिरजा देवी, माया देवी, नीलम देवी, मांगो देवी, बसंती देवी, जयंती देवी और सुनीता देवी समेत कई महिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!