Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहार

गारु में सिंह लाइन होटल का हुआ भव्य शुभारंभ

आजसू जिला अध्यक्ष अमित कुमार पांडेय ने फीता काटकर किया उद्घाटन

गारु ( लातेहार)। प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को हॉस्पिटल गेट के सामने सिंह लाइन होटल का भव्य शुभारंभ किया गया. होटल का उद्घाटन बतौरमुख्य अतिथि आजसू पार्टी के लातेहार जिला अध्यक्ष अमित कुमार पांडेय ने  फीता काटकर किया. हॉस्पिटल गेट के सामने होटल खुलने से प्रखंड मुख्यालय आने वाले लोगों, मरीजों के परिजनों, राहगीरों और स्थानीय निवासियों को चाय, नाश्ता एवं भोजन की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी. होटल का शुभारंभ क्षेत्र में स्थानीय स्तर पर व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में एक पहल के रूप में देखा जा रहा है. इस मौके पर होटल के संचालक चंचल कुमार सिंह ने बताया कि सिंह लाइन होटल में ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चाय, नाश्ता, भोजन और फास्ट फूड की समुचित व्यवस्था की गई है.  उन्होंने कहा कि होटल के माध्यम से ग्राहकों को उनकी जरूरत के अनुसार विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!