लातेहार।जिला चिकित्सा मुख्यालयों में एंबुलेंस कर्मचारियों ने चार माह से मानदेय नहीं मिलने के विरोध में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर भीख मांगकर विरोध जताया. यह कार्यक्रम एंबुलेंस कर्मचारी संघ झारखंड, भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध, के नेतृत्व में आयोजित किया गया. प्रदेश अध्यक्ष निवेश तिवारी ने कहा कि एंबुलेंस कर्मचारियों का काम दुर्घटना, बीमारी और अन्य आपात स्थितियों में पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाना है. इसके बावजूद समय पर मानदेय नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है। कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें महीने में 95 रुपये से लेकर 2100 रुपये तक ही भुगतान मिल रहा है. उन्होंने सरकार से बकाया मानदेय का भुगतान करने, एंबुलेंस की मरम्मत कराने और कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने की मांग की। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर एंबुलेंस सेवा प्रभावित हो सकती है. धरने में जिला सचिव मदन महतो, जिला मंत्री प्रमोद कुमार सिंह, मदन कुमार महतो, पंकज कुमार रवि, बजरंगी सिंह, झालों कुमारी, सुमन कुमारी, संकेद्र यादव, मंजर खान, तौकीर अंसारी ,खालिक तबरेज़,विकाश कुमार,धनराज कुमार,योगेन्द्र यादव अशोक यादव सहित कई कर्मचारी शामिल हुए.