लातेहार। जिले के चंदवा प्रखंड के दुर्गा मंडल रोल (महुआमिलान) के द्वारा आयोजित किया जा रहा इंडिया गेट पंडाल आकर्षण का केंद्र बन गया है. इंडिया गेट की थीम पर बने पंडाल को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आ रहे हैं. मंडल के अध्यक्ष प्रतुल शाह देव ने बताया की विजयदशमी के दिन पारंपरिक जतरा मेला का आयोजन होगा. विजयदशमी के दिन में रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. इस पूरे क्षेत्र में यह रावण दहन का पहला कार्यक्रम होगा. उन्होने बताया कि उपायुक्त संदीप कुमार इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे. श्री शाहदेव ने बताया कि शारदीय नवरात्र के महाषष्ठी के दिन पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव और उप विकास आयुक्त सैयद रियाज अहमद ने संयुक्त रूप से पूजा पंडाल का उद्घाटन किया था. आयोजन को सफल बनाने में आलोक साहु, सतपाल घटवार, सूर्यनाथ सिंह, हेमंत चावड़ा, आशीष सिंह, कोलेशर यादव, अजीत शहदेव, मनोज यादव, लखन प्रजापति,जय प्रकाश घटवार, आलोक कुमार, बल्कु मुंडा, दिलीप साव,पवन प्रजापति, शंभू यादव, रवींद्र गोप, पिंटू प्रजापति, राहुल शाह देव, दीपक शाहदेव, सुरेन्द्र यादव विशुन रजवार,रामचंद्र घटवार,गणेश प्रजापति, विनोद प्रजापति, सत्यम शाहदेव, रतन देव भगत, शंकर मुंडा, बैजू मुंडा, पिंटू प्रजापति, राजेश यादव,केश्वर यादव, रविन्द्र यादव, अमृत प्रजापति, आकाश गुप्ता व उपेंद्र यादव आदि सक्रिय हैं.