IMG-20261013-WA0012
Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहार

श्रीरामचरितमानस महायज्ञ समिति ने पत्रकारों की भूमिका को सराहा

लातेहार। शहर के बीचोबच अंबाकोठी में आयोजित श्रीरामचरितमानस महायज्ञ के 53वें अधिवेशन के आठवें दिन आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों का सम्मान किया गया.  इस अवसर पर महायज्ञ समिति के सदस्यों ने पत्रकारों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया. महायज्ञ समिति के पदधारियों ने कहा क‍ि आयोजन की ख्‍ याति जन जन तक पहुंचाने मे पत्रकारो की अहम भूमिका रही है. शहर के पत्रकारों ने हमेशा से ही महायज्ञ से जुड़ी खबरो को प्रमुखता से प्रकाशित कर लोगो तक पहुंचाया है. मौके पर मानस वाचस्‍पति अनिल जी भारद्वाज, कोषाध्‍यक्ष विनोद महलका एवं राजीव रंजन पांडेय सहित समिति के सदस्यों ने पत्रकारों को सम्‍मानित किया. मौके पर उन्‍होने कहा क‍ि पत्रकारों और आयोजकों के बीच आपसी समन्वय एवं मजबूत संबंध से धार्मिक-सामाजिक गतिविधियों को व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचाया जा सकता है. समिति की ओर से कहा गया कि श्रीरामचरितमानस महायज्ञ जैसे धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने का कार्य करते हैं.  ऐसे आयोजनों में पत्रकारों का सम्मान उनका उत्साह बढ़ाने के साथ-साथ समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी और योगदान को भी रेखांकित करता है. समिति ने पत्रकारों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों को जन-जन तक पहुंचाने में उनका सहयोग मिलता रहेगा. पत्रकारों ने महायज्ञ के इस कार्य के लिए महायज्ञ समिति का आभार प्रकट किया. मौके पर चंद्रप्रकाश उपाध्‍याय, संतोष कुमार अग्रवाल, मुकेश पांडेय, सुनील कुमार शौंडिक, मदन प्रसाद, दुर्गा प्रसाद, रितेश कुमार महलका, प्रकाश मोहन अग्रवाल समेंत समिति के कई सदस्‍य मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!