नेतरहाट/महुआडांड़/गारू (लातेहार)। शारदीय नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर मनिका विधायक रामचंद्र सिंह रविवार को एक दिवसीय दौरे पर नेतरहाट एवं गारू पहुंचे. इस दौरान उन्होंने विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का भ्रमण कर मां दुर्गा के दर्शन किए तथा क्षेत्रवासियों की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की मंगलकामना की. पूजा पंडालों के भ्रमण के दौरान विधायक रामचंद्र सिंह ने स्थानीय पूजा समितियों के सदस्यों, श्रद्धालुओं एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों से मुलाकात की और सहयोग राशि प्रदान किया.।साथ ही सभी क्षेत्रवासियों को दुर्गा पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर झारखंड प्रदेश प्रतिनिधि इफ्तखार अहमद, गारू प्रखंड विधायक प्रतिनिधि मनोज यादव सहित कई गणमान्य व्यक्ति, स्थानीय कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे.