Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहार

वाहनों की जांच में 11 वाहनों से 1.27 लाख का ई-चालान

लातेहार। जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन एवं परिवहन विभाग द्वारा लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है. उपायुक्त लातेहार संदीप कुमार के निर्देशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल के नेतृत्व में मंगलवार, 27 अक्टूबर को लातेहार एवं चंदवा थाना क्षेत्र में भारी वाहनों की जांच की गई. जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले भारी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई.  कुल 11 भारी वाहनों से 1,27,500 रुपये का ई-चालान किया गया. इस दौरान वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक भी किया गया. डीटीओ श्री मंडल ने वाहन चालकों से अपील की कि वे निर्धारित गति सीमा का पालन करें, वाहन चलाते समय आवश्यक दस्तावेज साथ रखें तथा यातायात नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम में सहयोग करें. विभाग द्वारा आगे भी इस तरह की जांच और कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है.

 

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!