लातेहार।नगर पंचायत लातेहार अंतर्गत टैक्स से संबंधित कार्य शुरू कर दिया गया है. इसके तहत होल्डिंग टैक्स, वाटर यूजर चार्ज एवं ट्रेड लाइसेंस से संबंधित कार्य सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है. बता दें कि अपरिहार्य कारणों से यह बंद था. इसकी जानकारी नगर प्रबंधक राजकुमार वर्मा ने दी. उन्होंने बताया कि जिन लोगों ने अब तक अपना होल्डिंग टैक्स, वाटर यूजर चार्ज अथवा ट्रेड लाइसेंस शुल्क जमा नहीं किया है, वे अविलंब संबंधित शुल्क जमा कर दें. नगर पंचायत की ओर से इनसे संबंधित जांच भी की जाएगी. उन्होंने कहा कि जांच के दौरान बिना ट्रेड लाइसेंस के व्यवसाय संचालित करते अथवा निर्धारित टैक्स एवं शुल्क जमा नहीं करने वाले लोग पकड़े जाते हैं, तो उनके विरुद्ध नगर पालिका अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. नगर प्रबंधक ने सभी संबंधित लोगों से समय पर टैक्स एवं शुल्क जमा करने की अपील की है.