mahesh singh banner new nn
लातेहार

पश्चिम सिंहभूम ने दुमका को छह विकेटों से हराया

लातेहार में खेला जा रहा है अंडर-23 अंतर जिला क्रिकेट टुर्नामेंट

लातेहार। जिला खेल स्टेडियम में खेले जा रहे अंतर जिला अंडर-23 क्रिकेट टुर्नामेंट के एक मैच में शुक्रवार को पश्चिम सिंह ने दुमका को छह विकेटों से हरा दिया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दुमका की टीम ने 26.4 ओवर में 114 रनों में ही सिमट गयी.

विज्ञापन

टीम की ओर से, सचिन कुमार मुंडा ने सर्वाधिक 32 और लक्ष्मण कुमार यादव ने 25 रन बनाये. पश्चिम सिंहभूम की ओर से आशीष कुमार सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच व तन्मय तंतुबाई ने चार विकेट लिये. लक्ष्य का पीछा करते हुए पश्चिम सिंहभूम की टीम 18 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर लक्ष्‍य हासिल कर लिया. शुभम सिंह ने 42, ललित सिंह ने 35 और हिमांशु पांडे ने नाबद 17 रन बनाये. दुमका की ओर से प्रीत सिंह ने तीन व  अंकुश रावत ने एक  विकेट लिये।

विज्ञापन

मैच का मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार पश्चिम हभूम के आशीष कुमार सिंह को दिया गया. लातेहार जिला क्रिकेट संघ के सचिव अमलेश कुमार सिंह ने उन्‍हे प्रतीकात्‍मक चेक प्रदान किया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!