लातेहार। एक मार्च को कलश यात्रा के साथ प्राचीन देवी मंडप सह काली मंदिर के 13 वें वार्षिकोत्सव का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ. मंदिर परिसर से कलश यात्रा निकाली गयी. इसके बाद कलश यात्रा के शहर के मुख्य पथ होते हुए काली मंदिर मोड़ पहुंची.
Advertisement
इसके बाद मुख्य पथ और मानस पथ होते हुए बाइपास चौक और यहां से चटनाही स्थित औरंगा नदी छठ घाट पहुंची. यहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलशों में जल भरा गया. मौके पर अनिल मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चारण किया.
मुख्य यजमान व अन्य
इस अवसर पर बतौर मुख्य यजमान सागर कुमार सप्तनीक मौजूद थे.
Advertisement
इसके बाद कलश यात्रा पुन: बाइपास चौक और थाना चौक होते हुए मंदिर परिसर पहुंची. यहां कलशों की स्थापना कर पूजा अर्चना प्रारंभ की गयी.
Advertisement
कलश यात्रा में पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम, पूर्व जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष राजधनी प्रसाद यादव, निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष सीतामनी तिर्की, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुशील कुमार अग्रवाल, त्रिभुवन पांडेय, निर्मल कुमार महलका, मुरारी प्रसाद, विपिन ठाकुर, सुनील शौंडिक, राधेश्याम ठाकुर, रितेश कुमार निक्कू, उमेश पांडेय, अंकित पांडेय, रंजीत कुमार, नीतिन कुमार, जया कुमारी, संतोष पासवान समेंत काफी संख्या में लोग मौजूद थे.
Advertisement
भंडारा कल
प्राचीन देवी मंडप सह काली मंदिर के 13 वें वार्षिकोत्सव पर दो मार्च को पूर्वाह्न 11 बजे नौ कन्या का पूजन कर भंडारा का प्रसाद वितरण किया जायेगा. मंदिर समिति के अध्यक्ष निर्मल कुमार महलका ने बताया कि इस आयोजन में नगर वासियों का अभूतपूर्व सहयोग मिल रहा है.
Advertisement
उन्होने भंडारा में भाग ले कर माता का प्रसाद ग्रहण करने की अपील की. बताया कि संध्या छह बजे महाआरती के बाद वार्षिकोत्सव का समापन होगा.