mahesh singh banner letest
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
राज्‍य

पाइप लाइन दुरूस्‍त नहीं करने से पानी सप्लाई बाधित

बरसात के दिनों में हुई थी क्षतिग्रस्‍त

मो अली राजा आलम (महुआडांड़)

Latehar: प्रखंड के लोगों की प्‍यास बुझाने के लिए सरकार के द्वारा हर घर जल योजना के तहत प्रखंड में 44 करोड़ रूपये की लागत से लोध ग्रामीण पेयजल आपूर्ति योजना का क्रियान्‍नवयन किया गया था. लेकिन प्रखंड में यह योजना हाथी का दांत साबित हो रहा है. पेयजल व स्‍वच्‍छता विभाग के द्वारा संचालित इस योजना का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है. आये दिन किसी ने किसी इलाके में पाइप लाइन खराब होने के कारण पेयजल आपूर्ति बाधित रहने की शिकायत मिलती है.

Advertisement

Latehar public school

गत तीन अगस्त को भारी बारिश और बाढ़ के कारण राजडंंडा नदी के पुल के उपर लगा पानी सप्लाई का पाइप लाइन टूट कर बह गया.  तीन माह बीत जाने के बाद भी विभाग के द्वारा अभी तक अभी तक पाइप लाइन दुरूस्‍त नहीं किया गया है. पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से पहले कभी- कभार ही सही पानी सप्लाई घरों तक होता था. लेकिन अभी वह भी बंद है. 

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!