maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
लातेहार

होली में मिलावटी मिठाई की बिक्री रोकने के लिए दुकानों की छापामारी

लातेहार। होली पर्व के आते ही जिला प्रशासन एक्‍शन मोड में आ गयी है. एक ओर बाजार के विभिन्‍न दुकानों एवं सड़कों में स्‍टॉल लगा कर बम व पटाखे बेचने वालों के यहां छापामारी की जा रही है तो दूसरी ओर होली में मिलावटी मिठाइयों की बिक्री रोकने के लिए मिष्‍ठान प्रतिष्‍ठानों में भी जांच की जा रही है.

Advertisement

गुरूवार को उपायुक्त उत्‍कर्ष गुप्‍त के निर्देश पर होली पर्व को ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न मिष्‍ठान दुकानों में नगर पंचायत की टीम पहुंची. उन्‍होने जांच के लिए मिठाइयों का सैंपल उठाया. सैंपल को लेबोरेट्री में जांच के लिए भेजा जायेगा.

Advertisement

नगर पंचायत की टीम ने थाना चौक के माही स्वीट्स, पवन होटल, बस स्‍टैंड के उपहार स्वीट्स व दीपक स्वीट्स इत्यादि मिठाइयों की प्रतिष्ठानों में जाकर मिठाइयों की जांच की. टीम में नगर प्रबंधक राज कुमार वर्मा, स्ट्रीट लाइट इंस्पेक्टर अजीत कुमार व सेनेटरी सुपरवाइजर अशफाक अंसारी आदि शामिल थे.

Advertisementsarthak

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!