WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
gupta veg
green vlly
alisha 4 6
carnival 1
राज्‍यलातेहार

ट्रैक्‍टर की  चपेट में आने से बच्‍चे की मौत, अस्‍पताल में नहीं थे डाक्‍टर

लातेहार। एक ट्रैक्‍टर की चपेट में आने से एक चार वर्षीय बच्‍चे की मौत हो गयी. घटना नेतरहाट थाना के पसेरीपाट की गुरूवार की शाम की है. शुक्रवार का बच्‍चे का पोस्‍टमार्टम कर परजिनों को शव सौंप दिया गया है. बताया जाता है कि गांव के झंडा चौक के पास सकलू उरांव का चार वर्षीय लड़का खेल रहा था. इसी दौरान खेत जोत कर वापस आ रहे ट्रैक्टर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

Advertisement

स्‍थानीय ग्रामीणों की मदद से बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. लेकिन स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र में कोई चिकित्‍सक उपस्थित नहीं थे. इस कारण मौजूद नर्सों ने बच्‍चे को रेफर कर दिया. बिशुनपुर अस्पताल ले जाने के क्रम में बच्चें की मौत हो गई. दुर्घटना के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. डीएसपी शिवपूजन बहेलिया ने बताया कि पुलिस ने टैक्टर चालक बुद्धेश्वर उरांव को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया.

Advertisement

ग्रामीणों ने बताया कि नेतरहाट सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र में चिकित्सक लगातार अनुपस्थित रहते हैं. चिकित्सक की अनुपस्थिति ने एक बच्चे की जान ले ली. अगर बच्‍चे को वहां समय पर इलाज मिल जाता तो उसकी जान बच सकती थी. कई बार अधिकारियों से चिकित्सक की अनुपस्थिति के संबंध में शिकायत की जा चुकी है. दो महीने पूर्व ग्रामीणों की शिकायत पर अनुमंडल पदाधिकारी विपिन कुमार दुबे ग्रामीणों के साथ स्वास्थ्य केंद्र नेतरहाट पहुंचे थे. उन्‍होने केंद्र का निरीक्षण किया था और उस दौरान भी चिकित्‍सक अनुपस्थित पाए गए थे. उन्‍होने इसकी शिकायत स्‍वास्‍थ्‍य विभाग में की थी, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!