maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
लातेहार

वीर नीलांबर पीतांबर के बलिदान को देश भूला नहीं सकता: चमरा लिंडा

लातेहार। कल्याण एवं अनुसूचित जनजाति मंत्री चमरा लिंडा ने कहा कि अमर शहीद नीलांबर-पीतांबर के बलिदानों को देश कभी नहीं भूला सकता है. उन्‍होने देश की आजादी एवं अंग्रेजों का शोषण समाप्‍त करने के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी. जीवन भर उन्‍होने अंग्रेजों के खिलाफ लोगों को एकजुट किया. कभी अंग्रेजों की दासता स्‍वीकार नहीं की. यही कारण है कि अंग्रेजों ने उन्‍हें छल से पकड़ कर फांसी दे दी.

Advertisement

मंत्री श्री लिंडा शुक्रवार को एनएच-75 पर जोगनाटांड़ ग्राम में स्‍थापित नीलांबर-पीतांबर स्‍मारक स्‍थल पर अखिल झारखंड खरवार आदिवासी विकास परिषद, लातेहार के अमर शहीद नीलांबर-पीतांबर का 166 वां शहादत दिवस कार्यक्रम के मौके पर बोल रहे थे. मौके पर पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम, मनिका विधायक रामचंद्र सिंह, आईटीडीए निदेशक प्रवीण गगराई व जिला 20 सूत्री उपाध्‍यक्ष अरूण कुमार दुबे मौजूद थे. कार्यक्रम का शुभारंभ बैगा दशरथ सिंह के द्वारा पूजा अर्चना से की गई. इसके बाद शहीद नीलांबर पीतांबर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया.

Advertisement

माल्यार्पण के बाद अतिथियों ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर विधिवत उद्घाटन किया.  विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि नीलांबर-पीतांबर ने देश की आजादी के अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया. दोनों भाइयों ने अंग्रेजों से लोहा लेने का कार्य किया है. पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम ने कहा कि शहीद नीलांबर पीतांबर एक प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिए अपना जीवन समर्पित किया था.  उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ कई लड़ाइयां लड़ी थीं और कई बार जेल भी गए थे. आईटीडीए निदेशक प्रवीण गगराई ने कहा कि नीलांबर पीतांबर की सबसे बड़ी विशेषता  उनकी बहादुरी और निष्ठा थी. उन्होंने कभी भी अपने आदर्शों से समझौता नहीं किया और हमेशा देश की स्वतंत्रता के लिए लड़ते रहे. मौके पर जिला 20 सूत्री उपाध्‍यक्ष अरूण कुमार दुबे, एसडीओ अजय रजक, जिला कल्याण पदाधिकारी अनिल कुमार, जिला परिषद सदस्य विनोद उरांव, विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, महावीर सिंह व रामदेव सिंह समेत काफी संख्या में महिला-पुरुष मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!