maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
झारखंडलातेहार

दामोदर सड़क हादसे में मरने वालों की संख्‍या चार हुई

लातेहार। पिछले बुधवार की शाम चंदवा थाना क्षेत्र के दामोदर ग्राम में एक  भीषण सड़क दुर्घटना हुई थी. इस दुर्घटना में मरने वालों की संख्‍या अब चार हो गयी थी. दुर्घटना के समय कार चालक अरविंद कुमार एवं घर के आंगन में खड़ी राखी गिरि की मौत मौके पर ही हो गयी थी. जबकि इस हादसे में गंभीर रूप से घायल ललिता देवी पति मंटू वर्मा की मौत इलाज के क्रम में शुक्रवार की अहले सुबह तकरीबन तीन बजे रांची के रिम्‍स में इलाज के दौरान हो गयी. बता दें कि पिछले रविवार को एक अनियंत्रित स्‍कॉर्पियो एक घर में घुस गयी थी. इस दुर्घटना में कार चालक अरविंद कुमार व घर के अंदर मौजूद राखी गिरी की मौके पर ही मौत हो गयी थी. जबकि चालक अरविंद कुमार की पत्‍नी खुशबू देवी और एक अन्‍य ललिता देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी थी. खुशबू देवी की इलाज के क्रम में गुरूवार को ही  मौत हो गयी थी. खुशबू देवी गर्भवती थी. उसका बच्‍चा इस संसार में आने से पहले ही इस त्रासदी का शिकार हो गया. अब शुक्रवार की सुबह ललिता देवी देवी की मौत इलाज के क्रम में हो गयी. उसकी मौत के बाद घर में मातम पसर गया है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!