लातेहार। आदिवासी लोहरा समाज की एक बैठक चंदनडीह के सामुदायिक भवन में आयोजित की गयी. अध्यक्षता प्रखंड कोषाध्यक्ष पिंटू लोहरा ने किया. मौके पर जिला अध्यक्ष मोहन लोहरा मुख्य रूप से मौजूद थे. बैठक में प्रति माह की 15 तारीख को लोहरा समाज की बैठक गांवो में आयोजित करने का निर्णय लिया.
विज्ञापन
इस बैठक में लोहरा समाज को उसके हक व अधिकारों के लिए जागरूक किया जायेगा. संगठन को मजबूत करने पर रणनीति बनायी जायेगी. श्री लोहरा ने कहा कि समाज को संगठित होना होगा. उन्होने समााज के सामाजिक, आर्थिक व सांस्कृतिक उत्थान की बात कही.
विज्ञापन
बैठक में आगामी एक अप्रैल को सरहुल के मौके पर प्रात: 10:00 बजे आदिवासी बासाओड़ा से पारंपरिक वेशभूषा व ढोल-नगाड़ा के साथ मुख्य कार्यक्रम में भाग लेने का निर्णय लिया गया. बैठक में प्रखंड अध्यक्ष विमल लोहरा, सचिव अर्जुन लोहरा, उपाध्यक्ष कृष्ण लोहरा, कार्यकारी अध्यक्ष करू लोहरा, उपेंद्र लोहरा व राजकुमार लोहरा समेंत समाज के कई महिला व पुरुष उपस्थित थे.