लातेहार । जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में 31 मार्च को ईद का त्योहार पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. ईद को लेकर सुबह से ही हर्षोल्लास का माहौल था. शहर के अंबाकोठी स्थित जामा मस्जिद में प्रात: नौ बजे ईद की नमाज अदा की गयी. आपसी भाईचारा एवं विश्व शांति की कामना की गयी. इसके बाद लोगों ने एक दूसरे के गले लगा कर ईद की मुबारक बाद दी.
विज्ञापन
मिल्लत मस्जिद अमवाटीकर व करकट मस्जिद ईद की नमाज अदा की गयी. शहर से सटे डुरुआ, नावागढ़, तरवाडीह, पोचरा, इचाक, धनकारा समेत कई इलाकों के मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गयी. लोगों ने एक दूसरे के घरों में जा कर सेवइयां व अन्य व्यजंन खाये. अंबाकोठी स्थित जामा मस्जिद के अलावा अन्य मस्जिदों में भी सुरक्षा के इंतजाम किये गये थे.
विज्ञापन
अंचलाधिकारी अरविंद देवाशीष टोप्पो एवं सदर थाना प्रभारी दुलार चौड़े को संदनशील इलाकों में गश्त लगाते देखा गया. उन्होने डीही व मुरूप आदि ग्रामीण क्षेत्रों में मुस्लिम संप्रदाय के लोगों से मुलाकात की और उन्हें ईद की मुबारकबाद दी.