लातेहार। शहर के रेलवे स्टेशन रोड में राजहार महावीर अखाड़ा के नवयुवक संघ की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में रामनवमी पूजा धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया. पांच अप्रैल को महाआरती व महा प्रसाद का वितरण किया जायेगा.
विज्ञापन
रामनवमी पर अखाड़ा से महावीरी जुलूस निकालने का निर्णय लिया गया. बैठक में संरक्षक गोविंद प्रसाद, चंद्रेश्वर प्रसाद उर्फ चामू साव गजेंद्र प्रसाद, मुरारी प्रसाद व रामदेव प्रसाद (आरपीडी) के अलावा अध्यक्ष राहुल रंजन (आरपीडी), उपाध्यक्ष पवन कुमार, सचिव ओमप्रकाश प्रसाद, कोषाध्यक्ष प्रभात कुमार, महामंत्री राहुल कुमार, सदस्य राजू प्रसाद ,अभय कुमार ,चंदन प्रसाद , पिंटू प्रसाद सुनीत कुमार,अभिषेक कुमार व शंकर प्रसाद उपस्थित थे. बैठक में रामनवमी पूजा के सभी कार्यक्रमों में भाग लेने की अपील की गयी.