लातेहार। झारखंड ऑफिसर्स टीचर्स एंड एंप्लॉई फेडरेशन (झारोटेफ) के मनिका प्रखंड के द्वारा कर्मचारियों के तीन प्राथमिक एवं आठ विशष्टि मांगो के समर्थन मे दूसरे चरण का आंदोलन चलाया गया. इसके तहत झारखंड सरकार का ध्यान आकर्षित कराने हेतु संघ ने शनिवार को प्रखंड मुख्यालय मनिका में ध्यानाकर्षण रैली सह ज्ञापन कार्यक्रम का आयोजन किया. मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा गया.
Advertisement
प्रखंंड अध्यक्ष नीरज कुमार ने कहा कि अन्य राज्य कर्मियों की भांति शिक्षक संवर्ग को एमएसीपी का लाभ देने, राज्यकर्मियों की सेवानिवृति की उम्र 62 वर्ष करने तथा केंद्रीय कर्मियों की भांति राज्य कर्मियों को शिशु शिक्षण भत्ता का लाभ प्रदान करने की मांग को ले कर यह आंदोलन किया जा रहा है. इस आंदोलन में संघ के जिला इकाई से जिला मिडिया प्रभारी संदीप पासवान, कामेश्वर राम, मंगरु यादव, उदय महतो, अखिलेश पांडेय, सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता, नीलेश पांडेय, श्यामू राम, बीरेंद्र कुमार, राजेश गुप्ता, अशोक मिश्रा, समेत मनिका प्रखंड के सैकड़ो कर्मियों ने भाग लिया.
Advertisement
जिला अध्यक्ष हीरा प्रसाद यादव ने कहा कि सरकार सरकारी कर्मियों के साथ दोहरा नीति अपना रही है. लेकिन इस बार झारोटेफ के तले सरकारी कर्मी आर या पार की लड़ाई लड़ने की मूड में है.