cele n
SS SUPERMART 4 x6
parween
Lat
carnival 1
lps 1
alisha 1
rachna
RPD NEW NEW
mahi
लातेहार

संविधान बचाओ यात्रा को ले कर कांग्रेस की बैठक सम्पन्न, सफल बनाने अपील

24 को निकाली जायेगी संविधान यात्रा

लातेहार। गुरुवार को लातेहार जिला कांग्रेस कमिटी की एक बैठक कार्यकारी अध्यक्ष गूँजर उरांव के अध्यक्षता में जिला कार्यालय में आयोजित की गई. बैठक का संचालन झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि पंकज तिवारी ने किया. बैठक में आगामी 24 मई को प्रस्तावित संविधान बचाओ रैली की सफलता पर विचार विमर्श किया गया. श्री तिवारी ने बताया कि पूर्वाह्न 10 बजे लातेहार बाजारटाँड़ से रैली प्रारंभ होगी और समाहरणालय मोड़ तक जाएगी. रैली की सफलता के लिए दायित्व का बंटवारा किया गया. अधिक से अधिक संख्या में लोगो की भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा गया. कांग्रेस जिला कार्यकारी अध्यक्ष श्री उरांव ने कहा कि संविधान बचाओ रैली के माध्यम से केन्द्र सरकार को यह बता दिया जाएगा कि संविधान से छेड़छाड़ कांग्रेस कतई नहीं बर्दाश्त करेगी. कांग्रेसजन एकजुटता के साथ कार्यक्रम को सफल बनाए. महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिता देवी ने कहा कि अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी होगी. बैठक में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित यादव ने युवाओं को आगे आने को कहा. बैठक में युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष आफताब आलम, मनिका विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, मनिका प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष दारोगी यादव ,चंदवा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अशगर खान , बालूमाथ प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अमीर हयात ,बरियातू प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष रीगन कुमार,लातेहार प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मोती उरांव, सरयु प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अख्तर हुसैन, सरयु विधायक प्रतिनिधि सुनील प्रसाद, कांग्रेस नेता साजन कुमार युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र उरांव मनोज पासवान चमरू उरांव,जय लाल उरांव,दानिश आलम ,मोहम्मद साजिद, विनोद उरांव,अशोक राम आदी मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button