momos 1
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंड

गृह रक्षकों के नामाकंंन में निर्धारित प्रक्रिया अपनायें: डीसी

लातेहार।  उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में गृह रक्षकों के नव नामांकन से संबंधित बैठक आयोजित की गई.  बैठक में जिले में गृह रक्षकों के नव नामांकन की प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं समयबद्ध तरीके से संपन्न कराने को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई. बैठक के दौरान उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि नामांकन प्रक्रिया सरकार द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं नियमावली के अनुरूप पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई जाए. उन्होंने कहा कि चयन प्रक्रिया में निष्पक्षता एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं. उपायुक्त ने नव नामांकन से संबंधित विभिन्न चरणों, अभ्यर्थियों के पंजीकरण, दस्तावेजों के सत्यापन, शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया. उन्होंने सभी अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का समयबद्ध निर्वहन सुनिश्चित करने तथा नामांकन प्रक्रिया के दौरान विधि-व्यवस्था एवं आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था बनाए रखने को कहा. बैठक में नामांकन प्रक्रिया के सफल संचालन के लिए आवश्यक प्रशासनिक एवं तकनीकी तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई. बैठक में पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव, अनुमंडल पदाधिकारी दिनेश कुमार, कमांडेंट गृह रक्षक वाहिनी  मो इम्तियाज, गोपनीय प्रभारी पदाधिकारी श्रेयांश, जिला खनन पदाधिकारी नदीम सफी व अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!