momos 1
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू के समर्थन में नेताओं ने दिया त्यागपत्र

लातेहार। लोकहित अधिकार पार्टी झारखंड के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राजू रंजन प्रसाद ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष किसी के बहकावे में आकर आनन-फानन में पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष सुनील साहू को पार्टी से निष्कासित कर राजनीतिक अपरिपक्वता का परिचय दिया है. श्री प्रसाद ने यह भी बताया कि श्री साहू के निष्कासन से हम सभी काफी मर्माहत हैं. इसलिए हमलोगो ने सामुहिक रूप से इस्‍तीफा देने का निर्णय लिया है. उन्‍होने बताया कि अभी तक उनके अलावा चतरा जिला से कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष संजय स्नेही , प्रदेश महासचिव अशोक कुमार डोम एवं प्रदेश सचिव शम्भु प्रजापति, हजारीबाग जिला से झारखंड प्रदेश के प्रधान महासचिव कुंज बिहारी साव एवं प्रदेश सचिव राम विलास साव , बोकारो जिला से प्रदेश उपाध्यक्ष जोधन नायक, पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर जिला से प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता, पलामू जिला से प्रदेश महासचिव अशोक प्रसाद साहू, धनबाद जिला से प्रदेश सचिव अशोक साव, गढ़वा जिला से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रदीप गुप्ता, चतरा जिलाध्यक्ष मुरारी साव, लातेहार जिलाध्यक्ष बलराम प्रसाद साहू, गिरिडीह जिलाध्यक्ष शिव शंकर साहू, हजारीबाग जिलाध्यक्ष रणधीर कुमार साहू, चाईबासा जिलाध्यक्ष शशिकांत ठाकुर, बोकारो जिलाध्यक्ष संतोष साव समेत प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नन्दलाल साव एवं तारीक साव ने अपना इस्‍तीफा दे दिया है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!