open your free demat account, Aliceblue demat account is free for lifetime.
लातेहार। गुरूवार को जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय में कक्षा 11वीं की नव नामांकित छात्राओं की उपस्थिति को ले कर अभिभावकों व शिक्षकों की एक गोष्ठि का आयोजन किया गया. गोष्ठि को संबोधित करते हुए प्राचार्य ज्योति ज्योत्सना ने कहा कि सफलता के लिए नियमिति अभ्यास जरूरी है और यह तभी संभव हो पायेगा जब सभी छात्राये नियमित विद्यालय आयेगीं. उन्होने बताया कि सीबीएसई स्कूलों में विद्यालय में छात्राओं की उपस्थिति भी बहुत ही मायने रखती है. उन्होने बताया कि विद्यालय में 75 प्रतिशत उपस्थित नहीं रहने पर वार्षिक परीक्षाओं मे बैठने नहीं दिया जाता है. उन्होने कहा कि विद्यालय में छात्राओं पर पूरा ध्यान दिया जाता है. लेकिन अभिभावकों का भी दायित्व है कि वे अपने बच्चों का घर पर ध्यान दें. बच्चे क्या कर रहे हैं पढ़ाई में कितना समय दे रहे हैं, यह सब देखना जरूरी है. उन्होने छात्राओ से मोबाइल व सोशल मीडिया से दूर रहने की अपील की. कहा कि जितना जरूरी हो उतना ही मोबाइल का प्रयोग करें. मौके पर विद्यालय की कई अन्य शिक्षिकाये आदि मौजूद थे.